Home » News Update » सीसीएल कथारा में व्यावसायिक सुरक्षा एवं नए श्रम कानूनों पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

सीसीएल कथारा में व्यावसायिक सुरक्षा एवं नए श्रम कानूनों पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

कथारा: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के वीटी सेंटर में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दिशाओं को लेकर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जीवीटीसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल कर्मियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं श्रम कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नए श्रम कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से माइंस एक्ट, 1952 की तुलना में लागू किए जा रहे ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OSH&WC) कोड, 2020 के प्रावधानों के बारे में कर्मियों को बताया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां तथा सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डीडीएमएस कोडरमा रीजन रजनीश सिगड़ एवं डीएमएस कोडरमा रीजन श्याम मिश्रा ने सीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को सुरक्षा एवं नए श्रम कानूनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी कर्मियों को सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम में कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह, जरंगडीह पीओ पीके सेन गुप्ता, कथारा कोलियरी पीओ रंजीत कुमार, गोविंदपुर फेज-2 पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी, एसओ (सेफ्टी) राजकुमार बरनवाल तथा प्रशिक्षक सह क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएमएस राजकुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कर्मियों को सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने, सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal