Home » News Update » कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के लगातार 10वीं बार सचिव बने अजय कुमार सिंह

कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के लगातार 10वीं बार सचिव बने अजय कुमार सिंह

कथारा: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नम्बर की द्वितीय बैठक में सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह को लगातार 10वीं बार समिति का सचिव चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

बताया जाता है कि अजय कुमार सिंह पिछले 9 वर्षों से समिति के सचिव के रूप में पूजा के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व मेहनत और निष्ठा को देखते हुए समिति ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि समिति ने लगातार 10वीं बार मुझ पर विश्वास किया है। मैं सभी सदस्यों को आश्वस्त करता हूँ कि इस वर्ष भी माँ दुर्गा की पूजा को और अधिक भव्य आकर्षक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। सभी के सहयोग से पूजा को सफल बनाया जाएगा।बैठक में समिति के श्याम नंदन मंडल,बिजय यादव,एम एन सिंह,सी एस प्रसाद,संतोष सिन्हा,संतोष राम गोड, हरिहर नोनिया,पंचराम,बेनेसरी,मनोज सिंह, सुरेश यादव,विजय चौहान, जगदीश गौस्वामी, रवि पांडेय,उपेन्द्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal