Home » News Update » जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर कथारा में बैठक, 26 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर कथारा में बैठक, 26 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

कथारा: आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर सोमवार को कथारा में पूर्व जिला परिषद सदस्य गुलशरीफ अंसारी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 अगस्त, बुधवार को जीएम ग्राउंड कथारा फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी में आसपास के झिरकी, खेतको, आसनपानी, कथारा एवं छप्परगढ़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

बैठक में खेतको सदर तनवीरुल कमर, झिरकी सदर गुलाम रब्बानी, खेतको सेक्रेटरी सह लाइव 11 न्यूज़ के प्रधान संपादक शमशेर आलम, अंजुमन सेक्रेटरी रहीम, आसनपानी सदर मुस्तकीम अंसारी, पूर्व सेक्रेटरी शराफत हुसैन, जुनेद आलम, मोहम्मद सेराज, रफी अकरम एवं बबलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal