Home » News Update » राखी के पावन धागों में सिमटा देशप्रेम – कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल के बच्चों ने सरहद के वीर जवानों को भेजी हाथों से बनी राखियां

राखी के पावन धागों में सिमटा देशप्रेम – कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल के बच्चों ने सरहद के वीर जवानों को भेजी हाथों से बनी राखियां

बेरमो: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपने हाथों से तैयार की गई राखियाँ एवं शुभकामना संदेश सरहद पर भेजे हैं।

विद्यार्थियों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने का भी अवसर है।

विद्यालय की ओर से भेजी गई इन राखियों के माध्यम से बच्चों ने सैनिकों को यह संदेश दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। छात्र-छात्राओं ने सैनिकों की वीरता, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक संवेदनशीलता की भावना विकसित करने वाला सराहनीय कदम है। इस अभियान में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर प्रेम, सम्मान और शुभकामनाओं से भरे संदेश भेजे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal