Home » News Update » बोकारो थर्मल में एसपी के निर्देश पर विशेष पैदल गश्ती, मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट

बोकारो थर्मल में एसपी के निर्देश पर विशेष पैदल गश्ती, मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट

बेरमो: बोकारो एसपी के निर्देश पर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और ईद-ए-मिलादुन्नबी के त्योहार के मद्देनजर सोमवार की शाम विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में निकली इस गश्ती में थाना के सभी पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्ती से बढ़ेगा पुलिस पर भरोसा

पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि इस तरह की पैदल गश्ती से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।

कई पुलिस अधिकारी और जवान रहे मौजूद

गश्ती दल में अनि रविंद्र कुमार, कृष्णा उरांव, सअनि पंकज कुमार भारद्वाज, भगवान कामथ समेत कई पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश दिया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal