पत्थलगड़ा: चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड स्थित +2 जनता उच्च विद्यालय के मेधावी छात्र रोशन कुमार ने अपने उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल और नवाचार (इनोवेशन) के दम पर राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। रोशन कुमार के पिता स्वर्गीय दिनेश्वर दांगी हैं।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पत्थलगड़ा प्रखंड और विद्यालय परिवार का नाम रोशन हुआ है। यह क्षेत्र के लिए एक गौरवशाली क्षण है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने छात्र रोशन कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच मिलने की आवश्यकता है। रोशन की इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
