पेटरवार/बोकारो: ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत में हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ त्यौहार। मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।

ईद मिलादुन्नबी को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने अपने घरों और आसपास के इलाकों को सजाया। बड़ी संख्या में लोगों ने मिलाद शरीफ में हिस्सा लिया और पैगंबर साहब की सीरत एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ की।
इस खास मौके पर अंजुमन सेक्रेटरी शमशेर आलम, मुख्तार रिजवी, परवेज राजू, आमिर आजम, गुलाम मुस्तफा, शाहिद रजा, मंसूर आलम, अबु तराब, जाकिर अंसारी, मुनाजिर, जिबरइल, वसीम, इंजमामूल साथ ही साथ काफी संख्या में
ग्रामीण उपस्थित थे।
