Home » News Update » केक काटकर मनाया सत्यम कुमार का पांचवां जन्मदिन, परिजनों ने दिया ढेरों प्यार और आशीर्वाद

केक काटकर मनाया सत्यम कुमार का पांचवां जन्मदिन, परिजनों ने दिया ढेरों प्यार और आशीर्वाद

औरंगाबाद: पत्रकार अविनाश कुमार के भतीजे सत्यम कुमार का पांचवां जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। परिजनों, रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों एवं शुभचिंतकों ने नन्हे सत्यम को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उसके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन के मौके पर परिजनों की मौजूदगी में केक काटकर सत्यम ने अपना पांचवां जन्मदिन मनाया। केक कटते ही परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने तालियों एवं शुभकामनाओं के साथ नन्हे सत्यम की खुशियों में चार चांद लगा दिए। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

परिजनों ने सत्यम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। सभी ने कहा कि सत्यम हमेशा स्वस्थ एवं खुश रहे और जीवन में खूब तरक्की करे।

सत्यम के जन्मदिन को लेकर परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने सत्यम को ढेरों प्यार और आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार की ओर से नन्हे सत्यम को पांचवें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal