Home » News Update » संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

कथारा: बिहंगम योग संस्थान कोयलांचल समाज के सदस्यों की बैठक कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में हुई। यहां 6 सितंबर को अफसर्स क्लब में आयोजित संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के कार्यक्रम को सफल बनाने के मद्देनज़र चर्चा की गईं। यहां प्रतिनिधियों ने उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण का पत्र ओपी थाना कथारा के प्रभारी राजेश प्रजापति को सौपने का कार्य किया। संस्थान के प्रतिनिधि केपी सिंह, नीलकंठ रविदास और प्यारेलाल यादव ने कहा कि संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज कन्या कुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के क्रम में कथारा 6 सितंबर को पहुंच रहे हैं। वे यहां के श्रद्धालुओं को मानव जीवन में अध्यात्म की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डालते हुए स्वर्वेद की कथा का पाठ करेंगे। संत प्रवर के आगमन को लेकर विहंगम योग कोयलांचल परिवार के सदस्यों में अति उत्साह का भाव है। यहां श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि विहंगम योग परिवार से अति पुराना आत्मीय रिश्ता रहा हैं। संत प्रवर का कथारा में ऐतिहासिक कार्यक्रम हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, आनंद केसरी, केपी सिंह, नीलकंठ रविदास, रामभरोस राम,प्यारेलाल यादव,जानकी यादव, वासुदेव यादव, मनोज कुमार, रमेश ठाकुर, हीरालाल गुप्ता, दशरथ मोदी, मनोज महतो, साधु तुरी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal