गोमिया: कथारा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक नॉन बेलेबल वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान बाहरवारिस पिता मुबारक अली निवासी झिरकी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कथारा थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फरार नॉन-बेलेबल वारंटी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कथारा मुख्य चौक से बाहरवारिस को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु तेनुघाट जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
