Home » News Update » सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा गिरिडीह महानगर की ओर से गुरुवार को शहर स्थित विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा गिरिडीह महानगर की ओर से अभियान के दौरान प्रत्येक दिन जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

रक्तदान शिविर में भाजपा के कई पदाधिकारी, गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal