बोकारो: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत जिले के 24 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 14 पुलिस निरीक्षक और 10 पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
तबादला आदेश के बाद जिले के कई थानों के थानेदार भी बदल दिए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अलग-अलग थाना एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। अचानक हुए इस व्यापक फेरबदल को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
