Home » News Update » ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत 

पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, डगरा पिकेट मे तैनात सैप के एक सूबेदार ने शनिवार सुबह अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उन्हें मौके पर ही मौत हो गई, मृतक जवान की पहचान सैप सूबेदार बुचून पाल के रुप मे हुई है, जानकारी के अनुसार बुचून पाल डगरा पुलिस पिकेट मे ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान गोली चलने की आवाज़ सुनकर पिकेट मे मौजूद अन्य जवानों ने मौके पर पहुंचें, वहां बुचून पाल गंभीर अवस्था मे पड़े मिले, जाँच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी,

पुलिस खुदखुशी की पता लगाने मे जुटी हुई है 

घटना की सुचना मिलते ही कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एंव थाना प्रभारी नीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचेंऔर स्थिति की जायजा लिया, और शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,और मामले की जाँच शुरू कर दी गई अभी तक की जाँच मे मानसिक तनाव एंव व्यक्ति गत कारणों से प्रतिक हो रहा है,हालांकि पुलिस सभी बिन्दुओ पर बारीकी से जाँच कर रही है,फिलहाल पुलिस मृतक जवान के परिजनों को सुचना दे दी है और उनसे पूछताछ करने मे जुटी है,ताकि खुदखुशी का स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके,पुलिस अधिकारी का कहना है की जाँच के बाद ही विस्तृत जानकारी हो पायेगी।

परवेज़ आलम की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal