बेरमो: श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति, स्वांग द्वारा आयोजित चतुर्थ वर्षीय गणेश महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन के साथ हुआ। 18 सितंबर को विधिवत पूजन, हवन, कन्या पूजन और खिचड़ी महाप्रसाद के बाद 19 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण निकाला गया। महिलाओं एवं बच्चों ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मूर्ति का विसर्जन किया।
विसर्जन यात्रा में भूतपूर्व विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी भी महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे नगर भ्रमण में शामिल रहीं। इससे पूर्व पूरे महोत्सव के दौरान श्रीधाम वृंदावन से पधारी साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी द्वारा संगीतमय प्रवचन और आचार्य सुनील शास्त्री जी द्वारा पूजन कराया गया।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
