कथारा: आरसीएमयू (राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन) के कथारा क्षेत्रीय कार्यालय सह राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आरसीएमयू के रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार उपस्थित थे।
समारोह में यूनियन के नव नियुक्त पदाधिकारि कृष्णा निषाद,रवि शंकर सिंह और सुनीता सिंह को सम्मानित किया गया।
आरसीएमयू की रीजनल कमेटी और कथारा क्षेत्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से तीनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को बुके, माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्षअजय कुमार सिंह ने कहा कि आरसीएमयू हमेशा से ही मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता आया है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के आने से संगठन और भी मजबूत होगा और मजदूरों की समस्याओं का समाधान और तेजी से होगा। मुख्य अतिथि श्यामल कुमार सरकार ने कहा किश्रमिक संगठन को मजबूत कैसे किया जाए। ये सवाल आज बहुत जरूरी है क्योंकि संगठन ही हमारी ताकत है। संगठन नहीं तो हम कुछ नहीं।
एक आँख से सब कुछ नहीं दिखता लेकिन कई आँखें मिलकर सब कुछ देख लेती हैं। यही संगठन है।जात, पात, धर्म, भाषा, विभाग इन सब बातों को भूलकर हमें सिर्फ एक पहचान रखनी होगी की हम मजदूर हैं।संगठन सिर्फ पदाधिकारियों से नहीं चलता। हमें हर क्वार्टर, हर खदान, हर शिफ्ट में जाकर नए मजदूरों को युवा मजदूरों को संगठन से जोड़ना होगा। उनको बताना होगा कि यूनियन तुम्हारी ढाल है।
हमें सिर्फ नारे नहीं लगाने हमें अपने अधिकारों को जानना भी है। पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, बोनस, सुरक्षा कानून जब हमें कानून पता होगा तभी हम प्रबंधन से आँख में आँख डालकर बात कर पाएंगे।जो संगठन अनुशासित नहीं है वो भीड़ है संगठन नहीं। मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह कहां करते थे की तुलसी का पत्ता बड़ा हो या छोटा पूजनीय दोनों होते हैं। इसीलिए संगठन द्वारा दिया गया कोई भी पद बड़ा और छोटा नहीं होता। मौके पर आरसीएमयू यूनियन के सुबोध सिंह पवार,दिगंबर महतो,वेदव्यास चौबे, राजेश शर्मा,आशीष चक्रवर्ती, चंद्रशेखर प्रसाद,विजय यादव,रंजय कुमार सिंह,प्रमोद यादव,दीपक मल्लह,कमलकांत सिंह,संतोष कुमार सिन्हा,धनेश्वर यादव,देवासीस आश रवि कुमार सिंह,सुरेश महतो, उपेंद्र सिंह,मुकेश सिंह,श्याम सुंदर, पिंटू रॉय,दयाल यादव,गणेश कुमार महतो, रंजीत सिंह,शिवदत्त नोनिया,शकील अहमद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थिति थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
