Home » News Update » 24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं तो विश्वविद्यालय घेराव

24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं तो विश्वविद्यालय घेराव

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर व सरकारी खाते से अवैध निकासी समेत शैक्षणिक-प्रशासनिक समस्याओं की जांच की मांग को लेकर अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के धरना में शामिल होते ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आंदोलन स्थल पर पहुंचा और शीघ्र जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रकाश टुटी ने कहा कि संगठन ने करीब दो माह पहले दस्तावेज व साक्ष्य विश्वविद्यालय को सौंपे हैं। अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा और कुलपति के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तेज होगा। इधर, चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अभाविप जिला संयोजक नीरज चौधरी व सीएफएस संयोजक अनीश रॉय की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू समेत कई नेताओं ने धरना को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal