Home » News Update » बच्चों ने लिया तंबाकू से दूर रहने का संकल्प, विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान

बच्चों ने लिया तंबाकू से दूर रहने का संकल्प, विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान

बोकारो: सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत गोविंदपुर एवं कसमार के मंजूरा स्थित AAM के अंतर्गत विद्यालयों में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

Carmel High School, Themal में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस एवं AAM गोविंदपुर की CHO अंजली कुमारी ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को तंबाकू से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मंजूरा में AAM मंजूरा की CHO मोनिका मिंज ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

जिला परामर्शी मोहम्मद असलम ने बताया कि झारखंड में लगभग 38.9 प्रतिशत वयस्क तंबाकू का सेवन करते हैं, जबकि 13 से 15 वर्ष की आयु के करीब 5.1 प्रतिशत बच्चे तंबाकू सेवन शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू की लत से बचाना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने बताया कि बोकारो स्थित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में परामर्श के साथ Spirometer, Carbon Monoxide Breath Monitor तथा NRT/Non-NRT दवाओं, जैसे Bupropion, Nicotine Patch और Nicotine Gum की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal