Home » News Update » दुर्गापूजा चंदा के नगद भुगतान की पुरानी व्यवस्था जारी रखने पर बनी सहमति।

दुर्गापूजा चंदा के नगद भुगतान की पुरानी व्यवस्था जारी रखने पर बनी सहमति।

बेरमो: सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में सोमवार को सीसीएल प्रबंधन एवं एसीसी (एरिया कंसल्टेटिव कमेटी) सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में दुर्गापूजा के अवसर पर कर्मचारियों से लिए जाने वाले चंदा के भुगतान की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चंदा की राशि वेतन भुगतान से काटे जाने की बात रखी गई।

इस पर एसीसी सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से दुर्गापूजा चंदा के लिए नगद भुगतान की परंपरा चली आ रही है। सदस्यों ने कहा कि वर्षों से चली आ रही इसी व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। चंदा की राशि वेतन से कटौती किए जाने की व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने अपनी असहमति जताई। बैठक में दोनों पक्षों के बीच चर्चा के बाद पिछले वर्षों की तरह नगद भुगतान की व्यवस्था को ही जारी रखने पर सहमति बनी। एसीसी सदस्यों ने कहा कि दुर्गापूजा क्षेत्र के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा प्रमुख पर्व है। लंबे समय से चंदा संग्रह की जो व्यवस्था चली आ रही है, उसी के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखना उचित होगा। बैठक में सीसीएल प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक एकेबी सिंह, विभागाध्यक्ष (खनन) विनोद कुमार, विभागाध्यक्ष कार्मिक माधुरी मडके, कार्मिक प्रबंधक सम्भीरज सिंह, उप प्रबंधक राहुल कुमार सिंह एवं प्रबंधन प्रशिक्षु अनुराग कुमार उपस्थित थे। वहीं एसीसी की ओर से पीके विश्वास, कामोद प्रसाद, शमशुल हक, शक्ति सिंह, अजय, रवि दास एवं मथुरा प्रसाद यादव सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान दुर्गापूजा को लेकर कर्मचारियों एवं प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा पर्व के सफल आयोजन में सहयोग करने पर भी जोर दिया गया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal