फुसरो: दुर्गा पूजा से पहले फुसरो बाजार और आस-पास की जन-समस्याओं को दूर करने के लिए श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने फुसरो नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में फुसरो नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं:
दुर्गा मंदिर के मुख्य द्वार की नाली और न्यू भागलपुर स्कूल रोड के खुले चैंबर पर स्लैब लगाकर उसे ढकना।
फुसरो मेन रोड के क्षतिग्रस्त पेवर ब्लॉक को हटाकर नया ब्लॉक लगाना।
गोयल भवन के सामने स्थित जर्जर और खतरनाक पानी टंकी को ध्वस्त करना।
शहर की बिजली व्यवस्था और पेयजल की अनियमित आपूर्ति में सुधार करना।
फुसरो नगर परिषद के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए दुर्गा पूजा से पूर्व इन सभी समस्याओं का हरसंभव समाधान कर दिया जाएगा।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
