Home » News Update » अर्जुन सेना संगठन की बैठक में संगठन मजबूती और जनसेवा को लेकर हुआ मंथन

अर्जुन सेना संगठन की बैठक में संगठन मजबूती और जनसेवा को लेकर हुआ मंथन

गिरिडीह: गिरिडीह नगर क्षेत्र स्थित कुटिया मंदिर धर्मशाला में बुधवार को अर्जुन सेना संगठन की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अर्जुन बैठा ने की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं मातृशक्ति शामिल हुईं।

 

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताते हुए जनसेवा से जुड़े कार्यों को और गति देने पर जोर दिया। बैठक में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

 

बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं एवं संगठन के सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal