Jharkhand: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर मधुपुर गांधी चौक में गांधी हेरिटेज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री जनाब हफीजुल हसन अंसारी साहब शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री हफीजुल हसन अंसारी साहब ने कहा कि महात्मा गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, शांति और मानवता के मूल्यों को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बापू जी के आदर्श केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक हैं। आज के समय में समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और शांति को मजबूत करने के लिए गांधी जी के विचारों को आत्मसात करना बेहद जरूरी है*।
उन्होंने ने कहा कि हमें बापू द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए तथा उनकी विचारधारा और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया, जो सदैव प्रासंगिक रहेगा*।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आगे बढ़ाने का अवसर भी है*।
आइए, गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रेम, सद्भाव, आपसी सम्मान, भाईचारा और मानवता की भावना और अधिक मजबूत हो।
*कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा*—
“*बापू जी को शत्-शत् नमन। उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें*।”
