Home » News Update » भाकपा बोकारो थर्मल शाखा ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

भाकपा बोकारो थर्मल शाखा ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

बेरमो: डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में रामेश्वर साव की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में भाकपा अंचल मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार के खान खनिज संशोधन विधेयक से झारखंड संकट में है। झारखंड को मिलने वाला बड़ा राजस्व केंद्र के अधीन जाने से कल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा। स्थानीय शाखा सचिव रामेश्वर साव ने कहा कि वाम दलों के संघर्ष से एसआईआर के नाम पर काटे जा रहे मतदाताओं के नाम काटने पर रोक लगी है। मुख्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 2003 में जिनका नाम मतदाता सूची में था, उन्हें किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। नवीन पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी का वाम दलों ने पुरजोर विरोध किया, जिससे आयोग को झुकना पड़ा। एसआईआर से उत्पन्न परेशानी से बड़े समूह को राहत मिली है और मजदूर हित में आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अंचल परिषद ब्रजकिशोर सिंह, स्थानीय शाखा सचिव रामेश्वर साव, नवीन पाठक, अमृत महतो, सरजू महतो, अर्जुन राम, जागेश्वर महतो, कोमल महतो, पप्पू शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal