Home » News Update » सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह में स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

सेवा संकल्प अभियान के तहत गिरिडीह में स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

गिरिडीह: सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गिरिडीह में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक में स्वच्छता अभियान चलाने के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

 

इस अवसर पर गिरिडीह नगर मंडल कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

कार्यक्रम में दिनेश प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा झारखंड एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, गिरिडीह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और स्वदेशी का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का संकल्प है।” स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।

स्वच्छता ही सेवा है।

सेवा से संकल्प, संकल्प से राष्ट्र निर्माण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal