Home » News Update » दो दिवसीय 10वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन।

दो दिवसीय 10वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन। 

गिरिडीह: ताइक्वांडो संघ के तद्भावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन श्री श्याम भवन में किया गया ।

जिसमें उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ,विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी,गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान,भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,मोंगिया स्कूल के निदेशक सनी शर्मा, और श्री गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह दुआ उपस्थित हुए ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों के चेस्ट गार्ड पर पांच मारकर किया गया।

उसके बाद जिले के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी मेयर सुमित कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप रजक और मिथुन राज उपस्थित रहे और अभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किये।

जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने कहा कि ताइक्वांडो आज के समय में बहुत हीं लोकप्रिय खेल है चुकी ये खेल ओलिंपिक में शामिल है इसलिए खिलाड़ियों के लिए इस खेल में भी सुनहरा भविष्य है।

वहीं प्रोफेसर विनीता कुमारी ने कहा कि ताइक्वांडो आज के समय में सभी लड़कियों को सीखना चाहिए ताकि वो अपनी सुरक्षा कर सके।

वहीं डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि आज के समय में ताइक्वांडो सभी बच्चों के लिए बहुत ही महत्पूर्ण है क्योंकि इससे बच्चों में शारीरिक, मानसिक विकास के साथ साथ आत्मरक्षा का गूढ़ भी सीखने को मिलता है।

उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी और जो पदक नहीं जीत पाए उनको और मेहनत करने को कहा तथा ताइक्वांडो खेल और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

महासचिव अमित स्वर्णकार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले जिले के 200 खिलाड़ीयो ने भाग लिया और अपना अद्भुत का प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब रहे ।

सबसे अधिक 18 स्वर्ण पदक,3 रजत पदक,और 1कांस्य पदक जीत कर 136 प्वाइंट ला कर के-टाइगर अकादमी गिरिडीह कि टीम प्रथम स्थान,4 स्वर्ण,7 रजत और 4 कांस्य पदक जीत 53 प्वाइंट के साथ द बैलेंस पाथ एकेडमी दूसरे स्थान तथा 6 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीत 44 प्वाइंट के साथ सीसीएल डीएवी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

अंत में महासचिव ने सभी अतिथियो, आर्थिक सहयोग करने वाले राहुल एजेंसी के राहुल कुमार, डिप्टी मेयर सुमित कुमार,प्रोफेसर विनीता कुमारी, मोंगिया स्कूल के निदेशक सनी शर्मा एवं सभी अभिभावक,खिलाड़ी, अतिथिगण और इस प्रतियोगिता को कराने आए रेफरी के रूप में कोडरमा के राजेंद्र कुमार, झारखंड की सीनियर रेफरी धनबाद की ज्योति कुमारी, धनबाद से ही ओमप्रकाश चौहान, देवघर के अशुतोष राय, गिरिडीह की पूजा कुमारी और नयन भट्टाचार्य का धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह जिला संघ के अध्यक्ष समीर कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोहर वर्मा, सचिव अमित स्वर्णकार,सह सचिव रोहित कुमार राय ,शशिकांत विश्वकर्मा ,कोषाध्यक्ष, आकाश कुमार स्वर्णकार, कार्यकारी सदस्य राजकुमार साहू एवं सीनियर खिलाड़ी सुजाता कुमारी ,अंजुम आरा,श्वेता कुमारी, आशियाना परवीन,प्रिंस कुमार, उदय कुमार का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal