Home » News Update » नियोजनालय में भर्ती कैंप का आयोजन, 23 युवाओं का हुआ अंतिम चयन।

नियोजनालय में भर्ती कैंप का आयोजन, 23 युवाओं का हुआ अंतिम चयन।

बेरमो: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय बोकारो थर्मल द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया।

 

यह कैंप नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान फारुकी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में नियोजन के अवसर उपलब्ध कराना है।

 

कैंप में दो प्रमुख नियोजकों से कुल 90 रिक्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड डाल्टेनगंज पलामू और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (उ.प्र.) शामिल थे। भर्ती कैंप में लगभग 110 युवक-युवतियों ने भाग लिया।

 

इसमें भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड द्वारा 8 और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 15 युवक-युवतियों का अंतिम चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 23 युवाओं को रोजगार मिला।

 

नियोजनालय ने बताया कि कैंप के सफल आयोजन में उच्चवर्गीय लिपिक सुभाष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रामेश्वर मुर्मू एवं अनुवेक गणेश कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा।

राजेश सागर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal