Home » News Update » दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

कथारा: हिंदुओं के महापर्व दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम बेरमो अनुमंडल पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व बेरमो के एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने किया। उनके साथ गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो,अंचलाधिकारी आफताब आलम,गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो,कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम और आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

पुलिस टीम ने तेनुघाट से फ्लैग मार्च की शुरुआत की जो कथारा ओपी, बोकारो थर्मल थाना, गोमिया थाना और आईईएल थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों,बाजारों और पूजा पंडालों वाले संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों और पूजा समितियों के सदस्यों और दुकानदारों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सीसीटीवी से निगरानी और लगातार गश्ती की व्यवस्था की गई है ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा स्थल का भी निरीक्षण किया और समिति के सदस्यों को सरकारी गायड़लायन के बारे में जानकारी दी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal