कथारा: बोकारो जिले के कथारा ओपी पुलिस ने थाना प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए NI एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) के मामले में जुगेश चौहान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुगेश चौहान, पिता स्वर्गीय रामचंद्र चौहान, निवासी क्वार्टर नंबर MQ-497, गोमिया, जिला बोकारो के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में भेजा गया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
