Home » News Update » फेस-टू विजय कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया से डेटा डिलीट कर उठाया कदम

फेस-टू विजय कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया से डेटा डिलीट कर उठाया कदम

बेरमो: बोकारो थर्मल फेस-टू स्थित विजय कॉलोनी में बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां सीसीएल कर्मी राजदेव तुरी के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र दीपक कुमार तुरी ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय परिजन घर में ही थे। देर रात जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और बोकारो थर्मल थाना को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में बोकारो थर्मल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

चर्चा है कि आत्महत्या से पूर्व युवक ने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर मौजूद अपने फोटो और वीडियो हटा दिए थे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। इकलौते पुत्र की मौत से पिता राजदेव तुरी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर लिखें जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चला है l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal