Home » News Update » संयुक्त मोर्चा ने नए परियोजना प्रधान को दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं से कराया अवगत

संयुक्त मोर्चा ने नए परियोजना प्रधान को दी बधाई, मजदूरों की समस्याओं से कराया अवगत

बेरमो: संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके कुशल मार्गदर्शन में प्लांट का उत्पादन बेहतर होगा तथा कॉलोनी में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से होगा। मोर्चा प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रधान को बताया कि जब स्थाई कर्मियों को एक्सग्रेशिया मिलता था, तब प्रबंधन उसका आधा हिस्सा सप्लाई मजदूरों को देता था। लेकिन जब से स्थाई कर्मियों को इंसेंटिव भुगतान होने लगा है, तब से उसी अनुपात में सप्लाई मजदूरों को कम एक्सग्रेशिया मिल रहा है, जिससे उन्हें हर साल आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि सूचीबद्ध सप्लाई मजदूर स्थाई कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्लांट का बेहतर उत्पादन बनाए रखने में बराबर सहयोग करते हैं, इसलिए इस नुकसान को पाटने के लिए अविलंब मुख्यालय प्रबंधन के साथ वार्ता की तिथि निर्धारित कराई जाए। इसके अलावा मोर्चा ने डिग्री कॉलेज के सामने बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर को ठीक कराने की मांग भी उठाई। परियोजना प्रधान ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक ब्रज किशोर सिंह, डीवीसी ठेका मजदूर संघ के हरपाल सिंह, डीवीसी यूसीडब्ल्यूयू के नवीन कुमार पाठक, अशीम तिवारी, झारखंड श्रमिक संघ के गणेश राम, विष्णु गोस्वामी, असंगठित मजदूर मोर्चा के राम चंद्र महतो और जहरू उरांव शामिल थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal