पंजाबी, देसी वेज और नॉनवेज व्यंजनों का मिलेगा स्वाद, उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग हुए शामिल
मेसरा: चौक स्थित जगदंबा कॉम्प्लेक्स में ओबी रेस्टोरेंट का उद्घाटन रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया। इस अवसर पर कॉम्प्लेक्स के मालिक दिनेश महतो भी उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को पंजाबी और देसी वेज एवं नॉनवेज व्यंजनों के जायके का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में पंजाबी हिंदू बिरादरी रामगढ़ के सदस्य वासुदेव सचदेवा, अंजू चड्ढा, रोटा सोबती, कृष्णा दूबे, डब्लू सिंह (जनता टॉकीज), दिलीप सिंह, भूपेंद्र सैनी, प्रयाग प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, संजय रवि और नप्पू सिन्हा उपस्थित रहे।
वहीं, रोटरी क्लब से परमजीत सिंह धामी, डॉ. एनके सिंह, अजय गोयल, गजानंद साव, धनंजय अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रवीण राजगढ़िया, सुमन पराशर, अभितेश, रिंकी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, बबीता गोयल, सुषमा शर्मा, अशोक शर्मा, पप्पू सिंह और विनय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लिया।
रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने संचालक को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बेहतर सेवा का अनुभव मिलेगा।
अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट,
