Home » News Update » गोमिया-बनासो मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गोमिया-बनासो मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विष्णुगढ़: गोमिया-बनासो मुख्य मार्ग पर सदारो मोड़ के समीप दोपहिया वाहन और वैगनआर कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मजीद आलम उर्फ टाइगर (पिता इमाम अंसारी), निवासी भूचूंडीह रामगढ़ जिला, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे युवक मुजम्मिल अंसारी (पिता नसीम अंसारी), निवासी झिरके, जिला बोकारो, गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ममेरा फुफेरा भाई है, नवादा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सदारो मोड़ के पास उनकी बाइक की वैगनआर कार संख्या MH 46 BB 5466 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल मुजम्मिल अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विष्णुगढ़ ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मजीद आलम की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों और फरार कार चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal