कथारा: शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर को श्री श्री सिद्धिदात्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बांध कॉलोनी दुर्गा मंडप में मां लख्खी की पूजा श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मां लख्खी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुरोहित पंडित जयप्रकाश नारायण ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा की रात मां लख्खी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों के घर सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर व प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले समिति के अध्यक्ष गोपाल यादव, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश नायक और मीडिया प्रभारी शिवशंकर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने दुर्गोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ धार्मिक आयोजनों को आगे भी संपन्न कराने की भावना जताई।
मौके पर समिति के संरक्षक गोविंद यादव, अध्यक्ष गोपाल यादव, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश नायक सहित मुरारी प्रसाद, बलराम गोप, संजय यादव, दशरथ यादव, धनेश्वर कपरदार, रंजय सिंह, हेमू यादव, दयाशंकर गुप्ता, राजकुमार तांती, गोविंद गोप, बीरेंद्र रवानी, जोगेश्वर यादव, रौशन यादव, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
