बेरमो: ताप विद्युत केंद्र (बीटीपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ मंगल दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण
के साथ हुआ। संयंत्र परिसर स्थित बिरसा मुंडा भवन के भूतल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपमहाप्रबंधक अजय कुमार केश, सौविक धारा, राजीव शील, अखिलेंदु सिंह, डॉ. सुमन कुमार झा, अभिजीत दुले, सुरजीत सिंह तथा परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर सतर्कता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीकात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में सतर्कता सपत दिलाई जबकि, वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिकी) एवं परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने अंग्रेजी में। इस अवसर पर सभी ने कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक राहुल सिंह, शशि शेखर, मनीष कुमार चौधरी, इमन मल्लिक, आदर्श मधुप, तपन पाल, निशा कुमारी, प्रबंधक सुनील कुमार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव एवं चंचला कुमारी, प्रभा जौली उपप्रबंधक अशोक कुमार चौबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक विनय कुमार, कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी, कनिष्ठ अभियंता सर्वश्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार एवं निशा कुमार, सहायक नियंत्रक श्री रथीन मजुमदार तथा सहायक ग्रेड–I शाहिद इकराम सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। संथानम समिति के गठन से लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना तक की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) एवं आयोजन समिति के सदस्य दीनानाथ शर्मा ने किया। उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अवसर पर सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। सतर्कता विभाग के मो० कैफी का सराहनीय योगदान रहा।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
