Home » News Update » कौवाखोह में खुला निर्माण सामग्री का नया केंद्र, उचित कीमत पर मिलेंगे फेवर ब्लॉक

कौवाखोह में खुला निर्माण सामग्री का नया केंद्र, उचित कीमत पर मिलेंगे फेवर ब्लॉक

हरिहरगंज: पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में निर्माण सामग्री के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। एनएच-139 के किनारे कौवाखोह पिरोजी स्थित यूएस फेवर ब्लॉक प्लांट का सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। प्लांट के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी

मौजूद रहे।

प्लांट के प्रोपराइटर सौरव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह एवं बजरंगी सिंह ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और यहां तैयार होने वाली निर्माण सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रोपराइटरों ने बताया कि इस प्लांट में आधुनिक ऑटोमेटिक मशीनों के माध्यम से फेवर ब्लॉक, टाइल्स तथा बाउंड्री निर्माण में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार की जाएगी। प्लांट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में सहूलियत मिल सके।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्लांट के शुरू होने से हरिहरगंज और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्य कराने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर निर्माण सामग्री उपलब्ध होने से ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार सामग्री खरीदने का एक नया विकल्प भी मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह, पूर्व मुखिया उमेश साव, अनिल सिंह, समाजसेवी सुशील सिंह, संदीप प्रकाश उर्फ भांजी, विनोद सिंह, डॉ. जगनारायण यादव, महाराणा सिंह, देवेंद्र सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, शंभू मेहता, महेंद्र सिंह, अर्जुन गुप्ता, विजय सिंह, रंजय सिंह, पंकज सिंह, गोलू सिंह और धनंजय सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यूएस फेवर ब्लॉक प्लांट की शुरुआत से क्षेत्र में निर्माण सामग्री की उपलब्धता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal