बेरमो: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह का उनके जैना मोड़ स्थित आवासीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मोतीलाल महतो के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
इस मौके पर मोतीलाल महतो ने कहा कि अर्जुन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा गांव-गांव तक पहुंचेगा और किसानों की समस्याओं को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का काम करेगा। हम सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि आप सभी का यह प्यार और सम्मान मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। किसान मोर्चा ही भाजपा की रीढ़ है। मेरा प्रयास रहेगा कि किसान मोर्चा को और अधिक गति देकर सशक्त बनाया जाए और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। संगठन सर्वोपरि है, हम सब मिलकर मजबूती से कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज तिवारी, संजय प्रसाद, हरदीप राम, उमेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
