Home » News Update » गिरिडीह में नहीं थम रहा जमीन माफियाओं का आतंक, ओने पोने दाम में विवादित जमीन खरीद कर जोर जबरदस्ती करते है कब्जा

गिरिडीह में नहीं थम रहा जमीन माफियाओं का आतंक, ओने पोने दाम में विवादित जमीन खरीद कर जोर जबरदस्ती करते है कब्जा  

गांधी चौक के रहने वाले मनजीत सिंह बग्गा के घर पर कब्जा करने के उद्देश्य से धमेन्द्र शर्मा सहित अन्य ने किया आधी रात को किया हमला 

लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथुर ने गिरिडीह एसपी से की बात 

 

गिरिडीह: गिरिडीह में जमीन कारोबार में संलिप्त कुछ माफिया किस्म के लोगों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। विवादित जमीन हो या फिर पारिवारिक झगड़ों के पेंच में फंसी हुई जमीन हो या फिर मामला कोर्ट में ही क्यूं न चल रहा हो बेखोफ होकर जमीनों पर कब्जा करने से बाज नही आ रहे है। ऐसा ही एक मामला नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास से सामने आया है। जहां एक पारिवारिक विवाद में फंसे प्रोपटी पर कब्जा करने के उद्देश्य से आधी रात को कुछ लोग 75 वर्षीय मनजीत सिंह बग्गा के घर पर कुछ जमीन माफिया किस्म के लोग पहुंचकर उनपे हमला कर देते है। जिसमें मनजीत सिंह बग्गा गंभीर रूप से घायल हो जाते है। इस दौरान हमलावर उनकी पत्नी और बहन से मोबाईल छीनने के साथ ही उन्हें एक कमरे में बंद कर देते है। हालांकि इन सबके बीच आस पास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे जाते है, जिन्हे देखकर हमलावर भागने लगते है। इस दौरान सलीमउद्दीन अंसारी नामक एक हमलावर को पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया जाता है।

 

मामले को लेकर शहर के मर्सी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में इलाजरत मनजीत सिंह बग्गा ने बताया कि गांधी चौक स्थित यादव होटल के बगल में उनका पुस्तैनी मकान है, जो रिस्तेदारों से बंटवारे में उन्हें मिला है। जहां वे अपनी पत्नी और बहन के साथ रहते आ रहे है। बताया कि इसी बीत उनके एक रिस्तेदार अजीत सिंह के द्वारा उक्त प्रोपटी को जमीन कारोबारी धमेन्द्र शर्मा को गलत तरीके से बेच देते है। जिसको लेकर होईकोर्ट में भी मामला लंबित है। बावजूद धमेन्द्र शर्मा घर को खाली कराने के लिए हमेशा धमकी देते रहे है। बताया कि सोमवार की रात को करीब 12 बजे के बाद धमेन्द्र शर्मा और उसका भाई सुधीर शर्मा अपने लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला वे लोग जबरदस्ती घर अंदर घूस गये और जान से मारने की नियत से उनके उपर रड से हमला कर दिया। जिससे उनका सीर फट गया और कंधे की हड्डी टूटने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच घर में मौजूद उनकी पत्नी और बहन ने जब बाहर रहने वाले अपने बेटे को कॉल किया तो उनलोगों ने सभी के मोबाईल छीनकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया।

 

हालांकि इस बीच मां की चिखने की आवाज मोबाईल पर सुनकर बेटे ने अपने दोस्तों को घर पर भेजा तो सभी हमलावर भागने लगे। इस दौरान उसके दोस्तों व स्थानीय लोगों ने सलीम उद्दीन नामक हमलावर को पकड़ लिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सलीमउद्ीन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मर्सी हॉस्पिटल में इलाजरत मनजीत सिंह बग्गा के फर्द बयान पर धमेन्द्र शर्मा, सुधीर शर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जूट गई है।

 

इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथुर ने गिरिडीह एसपी से वार्ता कर मुख्य अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से आधी रात में एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर में घूसकर हमला करना कहीं से भी उचित नही है। जबकि जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal