Home » News Update » बोकारो थर्मल में स्वामी विवेकानंद ROB का 4 साल से अधूरा पड़ा पैदल मार्ग आखिरकार पूरा, डीवीसी की सख्ती का दिखा असर

बोकारो थर्मल में स्वामी विवेकानंद ROB का 4 साल से अधूरा पड़ा पैदल मार्ग आखिरकार पूरा, डीवीसी की सख्ती का दिखा असर

बेरमो: अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद ओवरब्रिज (आरओबी) के पैदल चलने वाले मार्ग का चार साल से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य आखिरकार डीवीसी प्रबंधन की सख्ती के बाद पूरा कर लिया गया है। डीवीसी के कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां ने मौके पर जाकर अधूरे कार्य का निरीक्षण किया था और उनके सख्त निर्देश के बाद कार्य करने वाली कंपनी ने सक्रियता दिखाते हुए पैदल मार्ग के छूटे हुए 20 मीटर हिस्से की ढलाई का कार्य पूरा कर दिया है, जबकि नीचे के ढलाई का कार्य अभी किया जाना बाकी है।

गौरतलब है कि बोकारो थर्मल से कथारा की ओर जाने वाले इस पैदल मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा चार साल से अधिक समय से अधूरा था। यहां निचली और साइड की ढलाई न होने के कारण ढलाई के लिए बांधकर छोड़ा गया सरिया धूप-पानी के संपर्क में आकर पूरी तरह जंग खा रहा था। सबसे हैरानी की बात यह थी कि आरओबी के तीनों हिस्सों का तीन बार उद्घाटन हो चुका था, लेकिन किसी भी अधिकारी या अभियंता की नजर इस अधूरे कार्य पर नहीं पड़ी थी, जिससे राहगीरों के लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता था। जांच में काम अधूरा मिलने पर कंस्ट्रक्शन हेड ने संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके पर तलब कर अविलंब काम पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया था। उसी का परिणाम है कि अब एजेंसी द्वारा साइड वाले रेलिंग की ढलाई करने के साथ-साथ ड्रेनेज वाले स्थान पर जाली एवं पाइप भी लगा दी गई है। कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal