फुसरो: नगर परिषद के बेरमो प्रखंड अंतर्गत मकोली मोड़-01 में आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए नए भवन का उद्घाटन किया गया। शुभ उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार, वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद अनिल कुमार मौर्य संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौजूद केन्द्र की आंगनबाड़ी सेविका सिंधु माला सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार को पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत।
उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने कहा कि नए भवन में आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।
नए आंगनबाड़ी केंद्र के शुरू होने से स्थानीय बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस पहल से क्षेत्र में बच्चों के प्रारंभिक विकास और आंगनबाड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौके पर केन्द्र की सहायका मौजूद रही।
शंकर प्रसाद सिन्हा की रिपोर्ट,
