Home » News Update » उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: फाइनल में गेम डिस्ट्रॉयर और वाईसीसी एकादश की टक्कर

उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: फाइनल में गेम डिस्ट्रॉयर और वाईसीसी एकादश की टक्कर

तेनुघाट: गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को शिवम कटरियार के गेम डिस्ट्रॉयर और अमन सिंह के वाईसीसी एकादश के बीच मुकाबला होगा।

 

गेम डिस्ट्रॉयर ने कल ही फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, वहीं आज वाईसीसी एकादश ने मां खेलाचंडी देवीपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए मां खेलाचंडी देवीपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में रुपेश के 22 रनों की बदौलत 81 रन बनाए। वाईसीसी के साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 4 विकेट लिए।

 

जवाबी पारी में वाईसीसी ने यशवंत के नाबाद 28 रन और अकी के 18 रनों की बदौलत मैच 5 विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए साहिल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

 

मैच में अंपायर की भूमिका शिवम कटरियार और राज आर्यन ने, स्कोरर की भूमिका अनिकेत नंदन ने और कमेंटेटर की भूमिका क्रिस झा ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal