Home » News Update » डी ए वी तेनुघाट में आयोजित हुआ दीपोत्सव एवं छठ पूजा

डी ए वी तेनुघाट में आयोजित हुआ दीपोत्सव एवं छठ पूजा

तेनुघाट: शनिवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में ज्योति पर्व दीपावली एवं प्रकृति पर्व छठ-पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रार्थना सभा के पश्चात सी सी ए कार्यक्रम के अन्तर्गत एल के जी से कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों द्वारा छठ पूजा पर पारंपरिक रूप से भगवान सूर्य की उपासना, पूजा की सुंदर झाँकी प्रस्तुति की गई । कक्षा एल के जी एवं यू के जी, कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी के बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से छठ-पूजा की तैयारियों के साथ भगवान सूर्यदेव की उपासना, सायंकालीन पूजन एवं प्रातःकालीन अर्घ देते हुए मनमोहक एवं मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर छठ -घाट की झाँकी जीवंत हो उठी। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बताया कि छठ-पूजा का यह महापर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है यह बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उ. प्र. की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार से जुड़े रहने के कारण ही इसकी छवि आज संपूर्ण विश्व में विख्यात हैं। प्राचार्या ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपावली एवं छठ -पूजा के पावन पर्व की बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी । वहीं सूचना के क्रम में दीपावली एवं छठ पूजा पर दिनांक 08 नवम्बर से 16 नवम्बर तक विद्यालय में अवकाश रहेगा। इस अवसर पर अंतर सदनात्मक दीया -सजाना, रंगोली, तोरण बनाने जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम को प्रमाण-पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सी सी ए प्रमुख मो.असगर अली, संदीप कुमार यादव एवं वरिष्ठ शिक्षिका सह ई ई डी पी प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता तथा निकिता सिन्हा के निर्देशन में काजल कुमारी, अंजू कुमारी, खुशबू कुमारी एवं कला शिक्षक जयंत कुमार के सहयोग से व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर हलधर महतो, योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ डे, द्रविण कुमार, देवराज राय, सपन डे, अमित कुमार, शुभम प्रसाद, राजीव चौबे, चिन्मय धर, अंकित कुमार, राम पुकार, साक्षी श्रेया, सूरज कुमार, रिफत परवीन एवं समस्त छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal