तेनुघाट: संताल आदिवासियों का प्रसिद्ध लुगुबुरु घंटाबाड़ी महोत्सव 2026 में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। झारखंड ही नहीं, पूरे देश से श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंच रहे हैं और पूजा में तत्पर नजर आ रहे हैं। लोग पहाड़ियों पर चढ़कर भगवान के सामने नतमस्तक हो रहे हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
वहीं पहाड़ियों पर दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सजग और दुरुस्त नजर आ रहा है। पहाड़ पर चढ़ रहे श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ रहे हैं तो कहीं कट जा रहे हैं। इसे लेकर कई जगहों पर प्रशासन के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया है।
बताया गया कि मेडिकल कैंप में प्रशासनिक पदाधिकारी श्रद्धालुओं के पैरों में दवा लगाते नजर आए। साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर नजर आ रहा है और सभी प्रशासनिक पदाधिकारी भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
