बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग ने की कार्रवाई, चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत भोजुडीह पश्चिमी पंचायत के ग्राम गुंडलिभिठा में की कार्रवाई।
उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन – परिवाहन पर रोक को लेकर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात को खनन विभाग की टीम ने चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत भोजुडीह पश्चिमी पंचायत के ग्राम गुंडलिभिठा क्षेत्र में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में टीम ने गुंडलिभिठा में अवैध रूप से बालू भंडारित लगभग 37,500 घनफिट पाया गया। जिसे टीम ने विधिवत जब्त कर संबंधित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
मौके पर चंदनकियारी बीडीओ राजीव सिंह, अंचलाधिकारी रवि आनंद, थाना प्रभारी भोजुडीह एवं थाना प्रभारी अमलाबाद की टीम, खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू आदि मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
