चतरा: रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार राजद प्रदेश कार्यालय पटना में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक द्वारा सुबोध पासवान को राजद का क्रियाशील सदस्य बनाया गया। सुबोध पासवान ने कहा कि हम पर विश्वास जताया और पार्टी का सेवा करने का मौका मिला उसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी एवं पार्टी के सभी माननीय पदाधिकारियों का हृदय की अतल गहराइयों से आपका धन्यवाद एवं आभार दिया।
मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव, जनरल सेक्रेटरी प्रमोद राम, कार्यलय उप प्रभारी शैलेश जी उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
