पलामू: जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के चेराई 2 पंचायत में कुप निर्माण के फर्जी निकासी मामले में सोमवार को पलामू डीडीसी शब्बीर अहमद निरीक्षण करने पहुंचे ! उन्होंने ने बताया कि उपायुक्त शशि रंजन के आदेश पर जांच करने पहुंचे हैं और जांचोपरांत फर्जी निकासी की मामला सही पाया गया , डीडीसी जांच के दौरान कहा कि फर्जी निकासी में बीडीओ द्वारा ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने कहा कि इस मामले में बीडीओ शोभम बेला टोपनो एवं बीपीओ अमरेंद्र कुमार मेहता पर करवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले में चेराई 2 पंचायत के मुखिया प्रतीमा देवी , पंचायत सचिव शशि रंजन, रोजगार सेवक सुरेंद्र कुमार मेहता ,मेठ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है,यह योजना सिंचाई कुप निर्माण के थी जो 3 लाख 81 हजार के थी जिसमें से बिना निर्माण की ही 3 लाख 68 हजार रुपया की फर्जी निकासी कर ली गई है , निकासी फर्जी मास्टर रौल बनाकर की गई है , आपूर्तिकर्ता प्रवीण कुमार यादव के द्वारा बिना समाग्री उपलब्ध कराते ही फर्जी बिल बनाकर 1 लाख 56 हजार रुपया के निकासी की गई है वहीं कुप मात्र 16 फीट खोदे गए हैं और वो भी जेएसबी मशीन से कराया है , नौडीहा बाजार प्रखंड मनरेगा योजना के गड़बड़ी में पहले ही चर्चा में रहा है और जांच पड़ताल में सब कुछ तो होता है लेकिन करवाईं नहीं होने पर पदाधिकारी एवं गड़बड़ी करने वाले की मनोबल असमान चढ़ कर बोल रहा है पर इस बार करवाई क्या होता है वो होने के बाद ही पता चल पाएगा।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
