Home » News Update » सड़क निर्माण में ठेकेदार के द्वारा की जा रही मनमानी, 6 इंच मोटी ढलाई के स्थान पर डेढ़ से दो इंच की जा रही ढलाई

सड़क निर्माण में ठेकेदार के द्वारा की जा रही मनमानी, 6 इंच मोटी ढलाई के स्थान पर डेढ़ से दो इंच की जा रही ढलाई 

लगभग चार करोड रुपए की लागत से बन रहा सड़क

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरजुवा पंचायत के तेनुघाट डैम के विस्थापित गांव गागा में लगभग 4 करोड रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम गागा से मेरुदारू तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इस सड़क का शिलान्यास गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने संयुक्त रूप से किया था । यह काम क्लासिक कम्पनी ने लिया था । जिसके द्वारा काम का शुरुवात किया गया । मगर काम की शुरुवात में ही सड़क का निर्माण घटिया किस्म से शुरूवात किया गया । जिसका स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया । वही सड़क के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है । ठेकेदार के द्वारा जहां सड़क के निर्माण में प्राक्कलन को अनदेखा कर जैसे तैसे सड़क का निर्माण किया जा रहा है । जहां सड़क की मोटाई 6 इंच की होनी चाहिए उस स्थान पर ठेकेदार के द्वारा कार्य में लीपा पोती कर महज डेढ़ से दो इंच की ढलाई कर सड़क की निर्माण कि जा रही है ।

इस मामले पर ग्रामीण ललिता देवी ने बताया की जहाँ सड़क छः इंच ढालना है वहां ठीकेदार के मन- मानी तरीके से डेढ़ से दो इंच ढाल कर निकल जा रहा है । किसी की बात भी नहीं सुन रहा । इससे अच्छा पुराना वाला ही सड़क सही था ।

वहीं संजू देवी ने बताया की सड़क पुराना वाला ही सही था । अभी सड़क ढलाई भी अच्छी तरह से नहीं हो रही है और सड़क ढलने के बाद घर में पानी घुस जा रहा है । जिससे आपस में तनाव उत्पन्न हो जा रहा है ।

वहीं कुंती देवी देवी ने बताया की सड़क ऐसा ढलाई की है की घर में पानी घुस जा रहा है और मात्र दो इंच ही ढलाई कर रहा है ।

ग्रामीण सुरेश यादव ने बताया ठीकेदार कभी भी देखने नहीं आया की कैसे काम हो रहा है ।

वहीं सड़क निर्माण प्राक्कलन के अनुसार नहीं होने से ग्रामीणों में असंतोष व्यक्त करते हुए आक्रोश व्यक्त किया एवं ठेकेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया । ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के बीच में महज डेढ़ से 2 इंच की ढलाई कर निर्माण में जमकर ठेकेदार के द्वारा लुट खसोट की जा रही है । कहा की इस सड़क से पूर्व बना पुराना सड़क इससे कहीं अधिक मजबूत व टिकाऊ था । यह सड़क सिर्फ सड़क बनाने के नाम पर सरकारी राशि की लूट खसोट है । अगर सड़क बनाना ही है तो उचित मापदंड के अनुसार निर्माण होनी चाहिए जिससे सड़क लंबी समय तक चल सके और सरकारी पैसों की बर्बादी ना हो । ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदया से जांच कर ठेकेदार के ऊपर कारवाई करने एवं सड़क को सही तरीके से बनाने की मांग की गई है ।

मालूम हो कि गागा से मेरु दारू मुख्य पथ बोकारो जिला को रामगढ़ जिला से जोड़ती है । प्रखंड क्षेत्र के मेरुदारू, अरजुवा, ओरदाना, पतकी सहित अन्य गांव के लोगों का रामगढ़ जिला के रजरप्पा जाने का एक मुख्य मार्ग है । जहां लोग रोजगार हेतु प्रतिदिन आवागमन करते हैं । सड़क के निर्माण होने से गांव से रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को आवागमन में आसानी होगी ।

इस मामले पर विभाग के जेई मनीष कुमार ने कहा कि सड़क की निर्माण कार्य की जांच की जाएगी तत्पश्चात इस पर कारवाई की जाएगी ।

वहीं इस मामले पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि यदि प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी जो भी दोषी है उसे बख्शा नहीं जायेगा ।

पंचायत मुखिया उर्मिला देवी ने कहा की ठीकेदार को फोन करने पर फोन हम जनप्रतिनिधि का भी नहीं उठता है तो वह आम जनता का क्या सुनेगा । आगे बताया की सड़क का निर्माण पूर्ण घटिया हो रहा है इसकी शिकायत बोकारो डी सी से करुँगी ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal