Home » News Update » गुप्त सूचना पर अपर समाहर्ता ने की कार्रवाई।

गुप्त सूचना पर अपर समाहर्ता ने की कार्रवाई।

अंचल कार्यालय के समीप स्थित एक निजी कमरे में मिला राजस्व दस्तावेज व अन्य आवेदन।

डीसी ने जिला स्तरीय टीम गठित कर मामले की जांच का दिया निर्देश।

बोकारो: गुप्त सूचना पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने बुधवार शाम चास अंचल कार्यालय समीप स्थित एक निजी कमरे में छापेमारी की। इस दौरान कई राजस्व संबंधित दस्तावेज एवं अन्य बरामद हुआ। कमरे का संचालन प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा किया जा रहा था। अपर समाहर्ता ने मामले से उपायुक्त बोकारो को अवगत कराया।

वहीं, उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मामले की गंभीरता से विभिन्न बिंदुओं पर जांच को लेकर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की टीम गठित किया है।

टीम द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित किए जाने उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal