बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने पूर्व संध्या में गोमिया ,कथारा में मशाल जुलूस निकला
बेरमो: बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर बुधवार को महा जुटान किया गया l बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति ने गुरुवार को सम्पूर्ण बेरमो बंद करने का एलान किया है ।
इस संबंध में समिति के सचिव कुलदीप प्रजापति ने कहा कि बेरमो जिला बनने की सारी अपहर्ता पूरा करने के बावजूद सरकार जिला बनाने की पहल नही करना शर्मनाक बात है ,वही मिथुन चद्रवंसी ने कहा कि जिला बनाने को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके है,यहाँ तक की रांची तक पैदल यात्रा भी किया गया परंतु सरकार कोई ध्यान नही दे रही यहां के लोगो ने आक्रोशित होकर गुरुवार को बेरमो बंद करने का एलान किया है।बंद को लेकर बुधवार शाम गोमिया कथारा ,बोकारो थर्मल में मशाल जुलूस निकाला गया ।मौके पर शिवशंकर सिंह,राजकुमार यादव,रूपेश यादव,सुनील कुमार,प्रेम सागर यादव,बिनोद सिंह,दुलारचंद यादव ,सुनील यादव,निकी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
