सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है इलाज
सीसीएल प्रबंधन होलपेक उठाने व मरम्मत करने में लगी
बेरमो: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र स्थित गोविंदपुर खुली खदान में कोयला डम्प करने के दौरान होलपेक पलटने से ऑपरेटर नुनुचन्द महतो घायल हो गए जिसके बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। वहीं बड़ी घटना होते होते बची। वहीं इस संबंध में स्वांग के परियोजना पदाधिकारी अनिल तिवारी ने कहा कि कोयला लोडिंग के दौरान होलपेक पलट गई जिससे ऑपरेटर उसमे फंस गया था जिसे तुरन्त निकाला गया ऑपरेटर सुरक्षित है कथारा में इलाज के बाद घर चला गया।कही किसी प्रकार का कोई छती नहीं हुई है l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
