Home » News Update » शिक्षक अभ्यर्थियों के काउंसलिंग का डीसी ने किया निरीक्षण।

शिक्षक अभ्यर्थियों के काउंसलिंग का डीसी ने किया निरीक्षण।

एसजीएस विद्यालय चास एवं डीएसई कार्यालय में हुआ पारा शिक्षक एव गैर पारा शिक्षकों के कक्षा 01 से 05 एवं कक्षा 06 से 08 के शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग।

डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया जरूरी दिशा – निर्देश।

बोकारो: प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार गुरुवार को पारा शिक्षक एव गैर पारा शिक्षकों के कक्षा 01 से 05 एवं कक्षा 06 से 08 के शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एसजीएस विद्यालय एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में हुआ। काउंसलिंग कार्य का निरीक्षण उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने किया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर आदि* उपस्थित थे।

उपायुक्त ने निदेशालय के मार्ग-दर्शन अनुरूप शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कार्य को पूरा करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को दिया। उन्होंने द्वय पदाधिकारियों से अभ्यर्थियों की संख्या की जानकारी ली। कहा कि निर्देशानुसार काउंसलिंग कार्य को आज ही पूरा करना है।

जानकारी हो कि, काउंसलिंग के लिए कक्षा 01 से 05 को लेकर पारा शिक्षक अभ्यर्थी 2520 एवं गैर पारा शिक्षक अभ्यर्थी 097 हैं। वहीं, कक्षा 06 से 08 के लिए पारा शिक्षक अभ्यर्थी कला संकाय में 551, भाषा संकाय में 118 एवं विज्ञान संकाय में 274 शामिल हैं। इसी तरह गैर पारा शिक्षक अभ्यर्थी में कला संकाय में 596, भाषा संकाय में 118 एवं विज्ञान संकाय में 331 शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जारी थी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal