Home » News Update » नबीनगर टंडवा से पलामू को जोड़ने वाली रास्ते में भरा पानी, बन सकता है बड़ी दुर्घटना का कारण, अधिकारी मौन।

नबीनगर टंडवा से पलामू को जोड़ने वाली रास्ते में भरा पानी, बन सकता है बड़ी दुर्घटना का कारण, अधिकारी मौन।

औरंगाबाद:- नबीनगर प्रखंड के टंडवा बाजार स्थित मस्जिद के सामने से लेकर खजूरी टिका तक सड़क की बेहद खराब दशा के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, इस सड़क की पिछले करीब पांच सालों से यही स्थिति बनी हुई है, यह सड़क झारखंड के पलामू जिला को जोड़ती है। मुख्य पथ मे टंडवा के समीप बड़े बड़े गढ्ढे के कारण सड़क की खराब अवस्था हो गयी है। उक्त सड़क पर बने गढ्ढे आम लोगों के लिये दुर्घटना का कारण बना हुआ है। बरसात आते ही गढ्ढे मे पानी भर जाने के कारण यात्री, मालवाहक व दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं,जो इस सड़क पर सफर के दौरान जानलेवा साबित हो रहा है। बताते चलें कि खराब सड़क के कारण बीते एक माह में लगभग आधा दर्जन दुर्घटनाएं यहां घट चुकी हैं जिसका खामियाजा यहां के लोगों एवं यात्रियों को उठाना पड़ा है। सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढे हो गए हैं।पानी भरा होने के कारण लोगों को अंदाजा भी नहीं मिल पाता है कि सड़क पर कहां गड्ढा है। जिससे लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। वावजूद इसके प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नही है, वही ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में पहल कर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal